बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कम उम्र में लड़की की शादी नहीं करनी चाहिए। लड़की को पढ़ा लिखा कर आत्मनिर्भर बना कर शादी करनी चाहिए। कम उम्र में शादी होने से लड़की कम उम्र में माँ बन जाती है जिससे लड़की का स्वास्थ्य ख़राब हो जाता है और कई बार जच्चा बच्चा दोनों की मृत्यु तक हो जाती है। कम उम्र में लड़की में सही गलत की समझ नहीं होती है और परिवार को अच्छे से संभाल नहीं पाती है