बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है प्रधानमंत्री का लड़की की शादी की उम्र बढ़ाने का निर्णय बहुत अच्छा है। कम उम्र में शादी करने से लड़की अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठा पाती है जैसे पति मारपीट करता है ,ससुराल वाले परेशान करते है तो भी लड़की सब कुछ सहन करती है। कम उम्र में शादी से कम उम्र में माँ बन जाती है क्यों की वह शारीरिक रूप से तैयार नहीं होती है तो ऑपरेशन कर के बच्चा निकालना पड़ता है और लड़की के शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। लड़कियों को आत्मनिर्भर बना कर ही उनकी शादी करनी चाहिए ताकि भविष्य में होने वाली परिस्थितियों का वह मजबूती से सामना कर सके और किसी और पर निर्भर न रहे।
