बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है उनके गाँव में एक महिला के पति की मृत्यु हो गयी किन्तु पत्नी को पति के बीमा की जानकारी नहीं थी। तब किरण ने उनकी पासबुक देखकर बताया की उनके पति का 330 रूपये वाला बीमा हो रखा है इस योजना में अगर दुर्घटना में व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो नामांकित व्यक्ति को पैसा मिलेगा फिर वह दोनों बैंक में मैनेजर के पास गयी तो मैनेजर ने कहा पति का मृत्यु प्रमाण पत्र्र लगाओ।फिर महिला को पति के बीमा का पैसा मिल गया और उन पैसो से अब महिला ने अपना व्यवसाय शुरू किया है।
