बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कम उम्र में लड़की की शादी नहीं करनी चाहिए। कम उम्र में शादी करने से लड़की का जीवन बर्बाद हो जाता है। उनके गाँव में एक लड़की राधा की शादी उसके माता पिता 15 वर्ष की उम्र में ही कर रहे थे। किन्तु राधा ने शादी करने से मना कर दिया। तब राधा के माता पिता को समझाया गया राधा को आगे पढ़ने दो। कम उम्र मे लड़की की शादी करने से उसका शारीरिक और मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। इसीलिए लड़की को पढ़ा लिखा कर 21 वर्ष के बाद ही शादी करे।
