बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माद्यम से बता रही है वह जीविका से जुडी हुई थी और लोन लेकर व्यवसाय शुरू किया। फिर मोबाइल वाणी के आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम से उन्हे यू पी आई की जानकारी हुई उन्होंने बैंक में बचत करना शुरू किया। और व्यवसाय से जो मुनाफा हुआ उससे जीविका का लोन भरा। और बचत के पैसो से निवेश किया।वह फ़ोन पे का भी उपयोग करती है जिससे उन्हें पैसा चोरी होने का डर नहीं रहता है।