बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कुछ बीमा वाले बीमा के पैसे लेकर कही और डाल देते है जैसे मुन्नी कुमारी ने बीमा करवाया किन्तु उन्होंने वह पैसा शेयर मार्केट में डाल दिया। जब उन्होंने अपना पैसा माँगा तो बीमा वालो ने ख़त्म हो गया। फिर उन्होंने ब्रांच में जाकर एप्लीकेशन दिया तो भी उन्हें आधा पैसा ही मिला। फिर उन्होंने पोस्ट ऑफिस में बीमा करवाया तो उसमे भी उन्हें पैसो का नुकसान ही हुआ। इस तरह से मुन्नी कुमारी का बीमा से ही भरोसा टूट गया क्यों की अधूरी जानकारी की वजह से नुकसान हो जाता है
