बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है अभी पटना में 3 लोगो को मोबाइल फ़ोन से धोखाधड़ी करने के जुर्म में पकड़ कर जेल भेजा गया है। वह 3 लोग फ़ोन पर लॉटरी लगने का झाँसा देते थे और ओ टी पी मांग कर खाते से पैसा निकाल लेते थे । इसलिए अनजान नंबर से आने वाले इस तरह के लोगो का भरोसा ना करे और किसी भी तरह का पिन नंबर या ओ टी पी किसी की नहीं बताये
