बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है बीमा अवश्य करवाना चाहिए। अगर किसी महिला के पति ने अपना बीमा करवाया हुआ है और उसकी किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो बीमा की रकम बाद में उसकी पत्नी को मिल जाती है जिस से वह महिला अपना और अपने बच्चो का पालन पोषण कर सकती है। और सरकार ने भी विधवा पेंशन योजना चलाई हुई है जिसका लाभ भी महिला कुछ जरुरी दस्तावेज जमा कर के ले सकती है