बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की वो निवेश तो पहले भी करती थी उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी की यही निवेश होता है जैसे सोना चाँदी खरीदना,जमीन खरीदना ,व्यवसाय में पैसा लगाना। निवेश की जानकारी उन्हें आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम से हुई। किरण सिन्हा अन्य महिलाओ से कह रही है उन्हें भी निवेश करना चाहिए। किरण ने अपने निवेश के बारे में बताया उनके पति और उन्होंने मिलकर बचत कर के एक दूकान खरीदी है और उस दूकान के मुनाफे में से भी बचत करते है। इसीलिए सभी को निवेश करना जरुरी है यही पैसा भविष्य में बच्चो की पढाई,शादी और बीमारी के इलाज में काम आएगा।
