बिहार राज्य के जिला नालन्दा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम में बताया गया लड़की की शादी की उम्र बढ़ा दी गयी है जो बहुत ही अच्छा है। किरण ने बताया की उनके गाँव में एक लड़की की शादी 16 वर्ष की उम्र में की जा रही थी तो उन्होंने लड़की के परिवार वालो को समझाया की कम उम्र में लड़की को शारीरिक और मानसिक तनाव रहेगा। अगर लड़की को पढ़ा लिखकर शादी की जाए तो उसके जीवन के लिए अच्छा होता है। लड़की के माता पिता ने लड़की के ससुराल वालो को समझाया की वो अभी लड़की की शादी नहीं करेंगे। ऐसी अच्छी सोच के साथ समाज जागरूक होगा और समाज आगे बढ़ेगा
