बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय प्रखंड से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की उनकी बड़ी बहन की लड़की जो की अभी आठवीं कक्षा में पढ़ती है उसके पिता उसकी शादी करना चाहते है तो मुन्नी कुमारी ने उन्हें समझाया की अभी इसकी उम्र कम है अभी इसकी शादी नहीं करनी चाहिए किन्तु लड़की के पापा बोले घर परिवार और लड़का सब अच्छा है तो हम तो शादी करेंगे। तब मुन्नी कुमारी ने उन्हें अमझाया कम उम्र में शादी से लड़की पढाई पुरी नहीं कर पाती है ,और वो शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार नहीं होती है और माता पिता सोचते है बस हम लड़की की शादी कर दे। मेरी आवाज मेरी पहचान सुनिए उसमे बताया गया है सरकार द्वारा लड़की की शादी की उम्र 18 से बढाकर 21 कर दिया गया है। कम उम्र में शादी से जच्चा और बच्चा दोनों के ही जीवन को खतरा रहता है तो लड़की की शादी 21 वर्ष के बाद ही करनी चाहिए।
