बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई के पंचायत मकरोता से किरण सिन्हा बता रही है की सरकार का लड़की की शादी के लिए उम्र 18 से 21 वर्ष करने का निर्णय बिलकुल सही है। किरण बता रही है उनके गाँव में एक लड़की की 15 वर्ष की उम्र में शादी की जा रही थी किरण ने उन्हें जागरूक किया की इस उम्र में शादी नहीं करनी चाहिए। लड़की को पढ़ा लिखा कर आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। कम उम्र में शादी होने से लड़की के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।