बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मीठी कुमारी ने बताया उन्हें मेरी ज़िंदगी मेरा अधिकार से महिला के अधिकारों की जानकारी हुई। मीठी कुमारी ने कहा कही कही लड़की को ससुराल में बहुत परेशां किया जाता है। पति भी अपनी पत्नी का शारीरिक और मानसिक शोषण करता है। मीठी ने कहा अब महिला को किसी से भी डरने की जरुरत नहीं है ,अब वह चुप नहीं रहेगी अपने अधिकारों के लिए लड़ेगी।
