बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से निर्मला ने घरेलु हिंसा के विषय पर संजीव कुमार सिंह से साक्षात्कार किया। संजीव कुमार स्वयं कोर्ट में P L B के पद पर कार्यरत है। संजीव कुमार ने बताया घर के अंदर होने वाली हिंसा जैसे दहेज़ के लिए हिंसा,पति के द्वारा होने वाला शारीरिक या मानसिक शोषण जिसे महिला छिपाती है वह घरेलु हिंसा होती है। और जरुरी नहीं है घरेलु हिंसा महिला के साथ ही हो पुरुष के साथ भी होती है किन्तु महिलाओ के साथ ज्यादा होती है। किन्तु अब वो समय नहीं है अब महिलाओ को अपनी आवाज उठानी होगी इसके लिए महिला पुलिस थाने में जा सकती है ,महिला हेल्प लाइन पर जानकारी दे सकती है। कानून महिला की पूरी मदद करता है। अगर महिला हिंसा का शिकार होती है और आवाज नहीं उठाती है तो उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और जो महिला आवाज उठाएगी उसे न्याय अवश्य मिलेगा।