बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि मुन्नी की कहानी चल रही है जिसमे अंजू की बात हो रही है कि अंजू काली है तो ज्यादा दहेज़ देंगे तो उसकी शादी होगी। जबकि दहेज़ देना गलत बात है। अंजू की दहेज़ की जगह अगर उसे पढ़ाएंगे तो उसकी शादी अच्छे से होगी। लोगो सोचते है की बेटी पढ़ लिख कर क्या करेगी उसे चूल्हा चौका ही करना है।लड़कियों को जरूर पढ़ाना चाहिए और नौकरी कर पैरो पर खड़ा होने देना चाहिए
