बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से मंजू देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया लड़की की शादी करने का उम्र 21 साल हो गया है जो बहुत ही अच्छा है लड़की पढ़ लिख कर अपने पैरों में खड़ी हो सकती है जिससे वो ससुराल में बुरे व्यवहार से बच सकती है। इसलिए सही उम्र में ही लड़की की शादी करनी चाहिए। कम उम्र में शादी करने से लड़की जल्दी ही माँ बन जाती है और उसके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
