बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से मोबाइल वाणी रिपोर्टर संगीता कुमारी ने एक महिला श्रोता करीना कृति से "मेरा मुखिया कैसा हो" इस विषय पर बातचीत की। इस दौरान करीना कृति ने मोबाइल वाणी को बताया कि उनके अनुसार उनके पंचायत की मुखिया एक महिला होनी चाहिए। ताकि वह महिलाओं के समस्या को समझ सके और महिलाओं का विकास कर सके। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में जो मुखिया है वह गाँव के विकास पर ध्यान नहीं दे रहा है