बिहार राज्य के नालंदा जिला से संतोष कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से तुलसी मध्य विद्यालय के मॉनिटर नीतीश कुमार से बातचीत की। बातचीत में नितीश कुमार ने बताया कि बिहार में नियोजित शिक्षक हड़ताल पर गए हुए हैं जिसके वजह से बहुत सारे स्कूल बंद पड़े हुये हैं लेकिन अभी भी यह सूचीकर मध्य विद्यालय है जो कि रेगुलर चालू है और वह भी मात्र एक टीचर के कारण। नीतीश ने बताया कि वे सबेरे स्कूल आते हैं और स्कूल की सफाई और संचालित करने में पूरा ध्यान देते हैं। साथ ही उनका कहना है कि सभी बच्चों को पढ़ना बहुत जरुरी होता है इसलिए सभी को पढ़ाई करना चाहिए।
