बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से नीलम कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से मुन्नी कुमारी से बातचीत की। बातचीत के दौरान मुन्नी कुमारी ने बताया कि मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम में उन्होंने मुन्नी की कहानी सुना उनको बहुत अच्छा लगा। साथ ही उन्होंने बताया कि बेटी का कम उम्र में शादी नहीं करना चाहिए यदि कोई कम उम्र में शादी करता है।उसका पता चलने पर उन्हें मना किया जाता है नहीं मानने पर 1091 पर संपर्क करके महिला हेल्पलाइन पर शिकायत करना है।