बिहार राज्य के नालंदा जिला से सुमित कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से निर्मला कुमारी से बातचीत की।निर्मला कुमारी ने बताया कि सरकारी जितने भी स्कूल हैं हाई स्कूल मिडिल स्कूल प्राथमिक स्कूल सभी में एक स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया जाता है। जो कि स्कूल को सुचारू रूप से चलने में उसकी सुचारू रूप से अच्छी व्यवस्था करने में सहयोग किया जाता है , इसके बारे में सभी ग्रामीण अनभिज्ञ हैं और वह नहीं जानते हैं ,कि वे भी हिस्सा ले करके अपने स्कूल को और अपने बच्चे के भविष्य को बदल सकते हैं।
