बिहार राज्य के जिला नालंदा प्रखंड हरनौत से सुनीता कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि बाल विवाह रोकने के लिए महिला हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए। इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने वाले की पहचान को गोपनीय रखा जाता है ,किसी दीदी को भी अपने आस पास बाल विवाह की जानकारी मिले तो वे महिला हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती है। साथ ही सुनीता ने यह बताया कि बाल विवाह होने के कारन लड़कियों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती है और शादी के बाद बच्चे हो जाने से उसके शारीरिक स्वस्थता पर भी परभाव पड़ता है। इसलिए सभी को महिला हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए ,हेल्पलाइन नंबर है -1814 .
