बिहार राज्य के जिला नालंदा प्रखंड चंडी पंचायत भगवानपुर से बबिता देवी ने मेरी आवाज़ मेरी पहचान के माध्यम से बताया कि उनके परिवार में एक विधवा महिला है जिन्हे 12 साल से विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा था। कई बार उन्होंने अंचल कार्यालय में आवेदन दिया लेकिन पूर्ण जानकारी नहीं होने के कारण इनका आवेदन स्वीकृत नहीं हो रहा था। साथ ही उन्होंने बताया कि मेरी आवाज़ मेरी पहचान के माध्यम से उन्हें विधवा पेंशन के आवेदन प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद अब वह महिला विधवा पेंशन योजना का लाभ उठा रहीं है।
