बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से रूबी कुमारी ने मेरी आवाज मेरी पहचान मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया है कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबी को मिटाया जा सकता है। एक गरीब परिवार में खाने के के लिए भोजन की कमी होती है तो उसे राशन वितरण के माध्यम से दूर किया जा सकता है ,गरीबी के कारण अपने बच्चे को पढ़ाने में अभिभावक अक्षम होते है तो उन्हें छात्रवृति और पुस्तक वितरण के माध्यम से दूर किया जा सकता है इसी तरह अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबी की जड़ को ख़त्म किया जा सकता है।
