महापौर अशोक कुमार तिवारी ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिया है। कि इस साल गर्मी व मानसून की बुनियादी समस्याओं से निजात के लिए तैयारी शुरू कर दें। बारिश से पहले नालों और सीवर लाइन की सफाई हो जानी चाहिए। उन्होंने नाला सफाई का टेंडर 15 फरवरी तक करने का निर्देश दिया है। महापौर ने नगर-निगम मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कि, उन्होंने कहा कि पार्षदों से समन्वय बनाते हुए पारदर्शिता के साथ सभी वार्डों में सीवर लाइन साफ होनी चाहिए। जीएम जलकल विजय नारायण मौर्य को सीवर सफाई से संबंधित सभी मशीन एवं उपकरणों की जांच का निर्देश दिया। कहा कि विशेष रूप से पक्के महाल के वार्डों और प्रमुख मार्गो पर सीवर समस्या पर फोकस किया जाए। चीफ इंजीनियर मोइनुदीन को छोटे- बड़े सभी नालों की सफाई के लिए अभी से तैयारी शुरू करने को कहा है।