बच्चों को स्कूल में कहानी के माध्यम से शिक्षा दें। जिससे उन्हें पढ़ने में रूचि आयेगी और बच्चे स्कूल आने में भी रूचि लेंगे। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

रथ यात्रा के उपलक्ष्य पर लोगों ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खिंचा और उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना की गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

स्कूल जाना अच्छा लगता है और पढ़ाई करना भी पसंद है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

संयुक्त अरब अमीरात के एक नामचीन समाचार पत्र के अनुसार दुबई के सभी हवाई अड्डों पर भारतीय रुपये में लेनदेन किया जा सकेगा।सूत्रों के अनुसार भारतीय मुद्रा को लेनदेन के लिये स्वीकार किया जाना भारत से आने वाले पर्यटकों के लिये अच्छी खबर है क्योंकि उन्हें रुपये को दूसरी मुद्राओं में परिवर्तित कराने के चलते बड़ी राशि गंवानी पड़ती थी।'गल्फ न्यूज' समाचार पत्र की एक खबर के अनुसार, भारतीय मुद्रा दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभी तीनों टर्मिनल और अल मख्तूम हवाई अड्डे पर स्वीकार्य है।पिछले साल दुबई हवाई अड्डे से लगभग 9 करोड़ यात्री गुजरे थे, इनमें 1.22 करोड़ भारतीय थे।भारतीय यात्रियों को इससे पहले तक दुबई हवाई अड्डे पर ड्यूटी फ्री दुकानों से खरीददारी के लिए सामान की कीमत डॉलर, दिरहम या यूरो में चुकानी पड़ती थी। दुबई की यह खबर भारतीय पर्यटकों के लिए बेशक अच्छी खबर है।तो क्या अब दुबई जाने वाले भारतीय पर्यटकों के सख्याँ में और इजाफा होगा..? भारतीय मुद्रा को स्वीकार किये जाने से पर्यटकों को क्या लाभ और सहूलियत होगी ..? हमें बताये अपने विचार और सुझाव अपने मोबाइल में नंबर 3 दबा कर।

संसद में पेश इकोनॉमिक सर्वे खेती-व्यापार, निर्यात में सुस्ती, साथ ही जीडीपी ग्रोथ में भी आई कमी संसद में गुरुवार को पेश आर्थ‍िक सर्वे में एक महत्पूर्ण जानकारी नीकल कर आई है वित्त वर्ष 2018-19 में खेती, व्यापार, ट्रांसपोर्ट आदि में सुस्ती की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्ध‍ि अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई. गौरतलब है कि आर्थ‍िक सर्वे के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में जीडीपी में ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रही, जबकि सरकार ने पहले जीडीपी में 7.5 फीसदी तक बढ़त करने का लक्ष्य रखा था. इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि अगर 2025 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनानी है तो जीडीपी में ग्रोथ रेट लगातार कम से कम 8 फीसदी तक बनाए रखनी होगी. बहरहाल इकोनॉमिक सर्वे में ये भी अनुमान जाहिर किया गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में जीडीपी ग्रोथ रेट 7 फीसदी रह सकती है. साथ ही संसद में पेश आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. पिछले वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ में कमी की मुख्य वजह कृषि, व्यापार, निर्यात, ट्रांसपोर्ट और संचार के क्षेत्र में वृद्ध‍ि का कम होना है. स्थिर वृहद आर्थिक दशाओं की वजह से इस साल अर्थव्यवस्था में स्थिरता रहेगी और ग्रोथ रफ्तार पकड़ेगा. CTA- श्रोताों आप हमें अपनी राय 3 नंबर के बटन को प्रेस कर भेज सकते है कि आप लोगों का इकोनॉमिक सर्वे के बारे में और कल आने वाले आम बज़ट मे आपकी क्या अपेक्षा रहेगी

भारत -ईरान संबंध किसी तीसरे के दबाव में नही :विदेश मंत्री एस जयशंकर नई दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से पत्रकारों के पुछे गए सवाल कि क्या अमरीका ने भारत पर ईरान के साथ व्यापारिक संबंध ख़त्म करने के लिए दबाव डाला है, एस जयशंकर ने जवाब देते हुए कहा ईरान-भारत संबंध किसी तीसरे देश के प्रभाव में नहीं आएगा ग़ौलतलब है कि अमरीका परमाणु समझौते जेसीपीओए से एकपक्षीय रूप से निकलने के बाद से ईरान के ख़िलाफ़ हर तरह का दबाव डालने की कोशिश कर रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने 8 मई 2018 को परमाणु समझौते का उल्लंघन करते हुए इस समझौते से वॉशिंग्टन के एकपक्षीय रूप से निकलने और ईरान के ख़िलाफ़ परमाणु पाबंदियां फिर से लगाने का एलान किया।..... ट्रम्प ने परमाणु समझौते से निकलने के एलान के बाद, दूसरे देशों और विदेशी कंपनियों को ईरान के साथ सहयोग करने पर कठोर पाबंदियों की धमकी दी है। वही अमरीकी राष्ट्रपति के इस क़दम का राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी आलोचना हुयी। भारत, चीन, इराक़, रूस और तुर्की सहित बहुत से देशों ने कहा है कि वह ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की एकपक्षीय पाबंदियों को नहीं मानेंगे बल्कि ईरान के साथ व्यापारिक संबंध जारी रखेंगे। CTA -श्रोताओं तो आप क्या समझते है, क्या अमेरिका ईरान के खिलाफ सही कदम उठा रहा है या गलत आप कि प्रतिक्रिया का रहेगा इनतजार आप हमें 3 नंबर बटन को प्रेस कर राय और प्रतिक्रिया भेज सकते है

swasthye ke chetra mein pichde hum

दोस्तों, योगा एक ऐसी प्रक्रिया है,जो हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। प्रतिदिन योगा करने से हमारा शरीर किसी भी रोग से लड़ने के लिए सक्षम हो जाता है और योगा करने से हमारे शरीर की तमाम विकृतिया दूर हो जाती है।साथ ही योग हमारा मन और शरीर की एकाग्रता को बनाएं रखने में मदद करता है।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज यानि 21 जून को पूरा विश्व योगा दिवस मना रहा है। विश्व योगा दिवस की शुरुआत आज से 4 वर्ष पूर्व 2015 में हुई थी और इस बार पूरा विश्व पांचवां योगा दिवस मना रहा है। तो दोस्तों, आईये हम सब इस योगा दिवस पर यह प्रण ले कि हम सभी प्रतिदिन योगा जरुर करे और अपने जीवन को स्वस्थ और सफल बनाएं । इसी सन्देश के साथ आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार ,स्वाथ्य और सुन्दर रहने की कामना करने के साथ साथ अंतराष्ट्रीय योग दिवस की ढेरों शुभकाना देता है। धन्यवाद ।

ईद का त्यौहार आया है,खुशियाँ अपने संग लाया है।खुदा ने दुनिया को महकाया है, देखो फिर से ईद का त्यौहार आया है। आप सभी को मोबाइल वाणी की तरफ से ईद मुबारक़......!

ईद का चांद दिख चुका है और बुधवार को पूरे भारत में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा. ग्रामवाणी परिवार की तरफ से आप सभी को ईद मुबारक...