Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि बनासो गांव से मड़मो गांव तक सड़क निर्माण कार्य में अनियमिता बरतने के कारण बनी बनाई सड़क टुट गई थी । इस ख़बर का प्रसारण युवा वाणी में किया गया उसके तुरंत बाद कनीय अभियंता सड़क निर्माण में लगे मुंशी , स्थानीय जनप्रतिनिधियों , सामाजिक कार्यकर्ताओं ,ज़िला अंतर्गत पथ निर्माण कार्य के पदाधिकारियों को यह ख़बर को फॉरवर्ड कर सुनाया गया। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर ही सड़क मरम्मत का कार्य करवाया गया। जग़ह जग़ह टूटी हुई सड़क को दोबारा बड़े बोल्डरों से भरकर समतल किया गया। मुंशी द्वारा बताया गया कि आने वाले कुछ दिनों के अंदर ही अलकत्रा का प्रयोग कर सड़क को सही रूप दे दिया जाएगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के गाज़ीपुर ज़िला के जलालाबाद ग्राम से प्रमोद वर्मा गाज़ीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उन्होंने आठ अप्रैल 2019 को एक ख़बर का प्रसारण किया था जिसमें उन्होंने उनके ग्राम के कोटेदार पर राशन नहीं आवंटित करने का आरोप लगाया था। परिवार में छह यूनिट के हिसाब से नाम दर्ज़ होने के बावजूद कोटेदार राशन देने से इंकार कर रहा था। बार बार समझाने के बाद भी केवल तीन यूनिट के हिसाब से ही राशन दिया। ख़बर चलाने के बाद इस ख़बर को सम्बंधित अधिकारी के पास उन्होंने फॉरवर्ड किया। फॉरवर्ड करने के बाद सम्बंधित अधिकारी की बात कोटेदार से हुई। तब जा कर कोटेदार ने प्रमोद जी को पूरी 6 यूनिट के हिसाब से राशन दिया। प्रमोद वर्मा गाज़ीपुर मोबाइल वाणी को इसके लिए धन्यवाद देते हैं।
बिहार राज्य के जिला मधुबनी से टी एन ब्रह्मऋषि ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज यानि दिनांक 1-4-2019 जिले के तीन प्रखंडों में ओला वृष्टि हुई जिसका समाचार मधुबनी मोबाइल वाणी पर चलाया गया। मोबाइल वाणी पर खबर चलते ही जिला कृषि पदाधिकारी ने इसका जायजा लिया फिर अपने कर्मचारिओं को जांच के निर्देश दिए।कर्मचारी जायजा लेने जगह-जगह पहुंचे। इस तरह मधुबनी मोबाइल वाणी पर ख़बरों का त्वरित असर होता है।
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के जिला बोकारो के प्रखंड नावाडीह से जे एम रंगीला जी मोबाइल वाणी के माध्यम से मोबाइल वाणी पर प्रसारित खबर का हुआ असर के बारे में बताते है, कि बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड के सदर गांव में अविभाजित बिहार से 1960 में किसानो से भूमि अधिग्रहित कर 25 एकड़ क्षेत्र में बीज गुणन प्रक्षेत्र स्थापित किया गया था। उस भूमि में आज की तारीख में कई लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा कर मकान,दुकान तथा झामुमों का कार्यालय खोल दिया गया। इस संबंध में 10-03-2019 को "औचित्य से भटक कर रह गया है बीज गुणन प्रक्षेत्र" शीर्षक के साथ खबर प्रसारित किया गया। ततपश्चात इस खबर को झारखंड के कृषि मंत्री,मुख्य मंत्री सहित तमाम अधिकारी तक पहुंचाया गया। इस खबर का इतना व्यापक असर हुआ की अंचलाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार ने झामुमों कार्यालय से झंडा को उतरवाया, दीवारों में लिखे नारा स्लोगन को मिटाया और कहा कि उक्त भूमि का कागजात पेश करें तभी कार्यालय खोलने की इजाजत दी जाएगी। ये हैं बोकारो मोबाइल वाणी में प्रसारित खबर का असर।
Transcript Unavailable.
