शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में रविवार को चंपारण सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स के सामान्य निकाय की बैठक हुई। जिसमें सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के छाता संगठन सहोदया के सदस्य शामिल हुए। अध्यक्षता चंपारण सहोदया स्कूल कॉम्लेक्स के संरक्षक डॉ सी बी सिंह ने की। संचालन कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल रक्सौल के प्राचार्य देवेश कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक में स्कूलों के अंदर शैक्षणिक सुधार को लेकर उठाये जाने वाले कदम तथा बच्चों केविकास को लेकर चर्चा की गयी।नोट्रेडम स्कूल बेतिया निदेशक सह चंपारण सहोदया के सह सचिव के एन मिश्रा ने कहा कि संगठन से जूड़े स्कूलों में एक मॉडल प्रश्नपत्र तैयार हो। चंपारण सहोदया स्कूल कॉम्लेक्स के संरक्षक डॉ सी बी सिंह ने विचार रखे। कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सतीश गिरी ने भी विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के निदेशक सतीश गिरी किया गया।मौके पर चंपारण सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स केअध्यक्ष विद्यापती झा,सचिव सतनाम सिंह, विकास गिरि,किशोर सिंह, राजवीर कुमार, निरज गुप्ता, त्रिपुरारी शरण सिंह, एएन पाण्डेय, आर के श्रीवास्तव, जी के सिंह, राहुल गुप्ता, कैम्ब्रिज के शिक्षक सर्वेश पाण्डेय,डॉ शशिरंजन सिंह,दिलीप कुमार कुशवाहा, प्रभात रंजन मिश्रा धीरज कुमार गुप्ता, रंजना सागर, दिपीका गिरीथे।