Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शादी के तीन वर्ष बाद ही पहला संतान होना चाहिए
जमुई जिले के बरहट प्रखंड के चंद्रशेखर नगर गाँव में स्वयंसेवी संस्था परिवार विकास के द्वारा अग्रगामी इंडिया के सहयोग से परिवार नियोजन जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. जिसमें जिले के कई प्रखंडों के जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रगामी इंडिया के कार्यक्रम पदाधिकारी अनिमेष कुमार ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा परिवार नियोजन के लिए मिशन परिवार विकास के तहत कई स्थाई एवं अस्थाई गर्व निरोधक साधन स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं ,जरूरत है जानकारी के साथ उपयोग करने की. गिद्धौर प्रखंड प्रमुख शंभू कुमार केसरी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या हमारी रूढ़िवादी सोंच का परिणाम है. इसे तोड़ने का वक्त आ गया है. उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में दी जा रही सुविधाएं आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया! वहीं सेवा पंचायत के मुखिया परमेश्वर पंडित ने ग्राम सभा में इस ज्वलंत मुद्दे को उठाने पर बल दिया. कार्यक्रम में संस्था के सचिव भवानंद सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या विकास का अवरोधक है और इसके उपलब्ध साधनों का उपयोग कर हमें जनसंख्या को रोकना है । इस अवसर पर पूर्वीगुगुलडीह पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण यादव,समाजसेवी कार्तिक यादव, बहादुर यादव,उमेश यादव,पंचायत समिति सदस्या लखिया देवी ,कारू मांझी ,आनंदिता शर्मा , राघव सिंह,उपेंद्र यादव, गोपी कुमार ,अभिषेक आनंद के अलावे दर्जन भर से भी अधिक लोग उपस्थित थे!
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
