Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के स्वजना ग्राम से रंजन की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कुमारी दीपा से हुई। दीपा कहती है कि महिलाओं के नाम जमीन जब ख़रीदाता है तो महिलाओं को आर्थिक परिवर्तन और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। महिलाएँ आत्मिक रूप से आत्मनिर्भर बनती है। पैतृक संपत्ति में महिलाओं को अधिकार मिलने से समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा मिला है। लेकिन अभी भी परिवार में जागरूकता और सामाजिक मान्यताओं में बदलाव की आवश्यकता है। महिलाओं को जब से जमीन मिलना शुरू हुआ है तब से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन हुआ है। उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। वो खुद में गर्व महसूस करने लगी है। घर में अधिकार मिलने से बच्चों की परवरिश अच्छे से कर सकती है
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संवाददाता रंजन कुमार ने केबी तिवारी से साक्षात्कार लिया। जिसमें केबी तिवारी ने कहा कि अगर महिला के नाम पर भूमि लिया जाए तो ना केवल आय में वृद्धि होगी बल्कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा। रहन सहन में बदलाव आयेगा। महिलाओं के नाम पर जमीन होने से उनका आत्मबल भी बढ़ता है। महिला के नाम से जमीन पहले नहीं खरीदते थे। लेकिन अब खरीदा जा रहा है। अगर महिला ठीक से रहती है तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है
गिद्धौर थाना के अंतर्गत रतनपुर साह टोला के समीप एक बिजली पोल पर लगे कनेक्शन बॉक्स में अचानक आग लग जाने से मोहल्ला वासियों के बीच अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को दोपहर मे अचानक बिजली पोल के कनेक्शन बॉक्स में धुआं होते – होते आग लग गई।
ज़िन्दगी के कुछ पलों में लड़को को भी रोने का मन करता है और ऐसे समय में रो लेना कितना ज़रूरी है। पर क्या हमारा समाज इतनी आसानी से लड़कों को रोने की आज़ादी दे दे सकता है ? क्या केबल रोने या न रोने से ही साबित होता है की वो इंसान कितने मज़बूत किरदार का मालिक है ? और क्या इसी एक वाक्य से हम बचपन में ही लिंग भेद का बीज बच्चो के अंदर ने दाल दे रहे है जो पड़े होते होते न जाने कितने और लोगो को अपनी चपेट में ले चूका होता है ! आप के हिसाब से अगर लड़के भी दिलका बोझ हल्का करने के लिए रोयें और दूसरों से नरम बर्ताव करे तो समाज में क्या क्या बदल सकता है ? इस सभी पहलुओं पर अपनी राय प्रतिक्रिया और सुझाव जरूर रिकॉर्ड करें अपने फ़ोन में नंबर 3 दबाकर। और हां साथियों अगर आपके मन में आज के विषय से जुड़ा कोई सवाल हो तो वो भी जरूर रिकॉर्ड करें। हम आपके सवाल का जवाब तलाश कर आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संवाददाता रंजन कुमार ने नीलम से साक्षात्कार लिया। जिसमें नीलम ने कहा कि अगर महिला के नाम पर भूमि लिया जाए तो बहुत बदलाव आएगा। महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी और अपने बच्चों का भरण पोषण कर पायेगी। इसके साथ ही महिला का सम्मान भी बढ़ता है
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संवाददाता रंजन कुमार ने सारिका से साक्षात्कार लिया। जिसमें सारिका ने कहा कि अगर महिला के नाम पर भूमि लिया जाए तो उससे महिलाओं की आमदनी और जिम्मेदारी दोनों बढ़ती है। इसके बाद महिला रोजगार कर व्यवसाय कर के आगे बढ़ सकती हैं। जमीन मिलने से ना सिर्फ महिला का बल्कि उनके बच्चों का भी भविष्य अच्छा होता है। वो पाने जीवन का निर्णय भी खुद लेती हैं कि उन्हें जमीन पर घर बनाना है या आमदनी कैसे करनी है। जमीन मिलने से महिला कई मायनों में सक्षम हो जायेगी
गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू आलू के फसल में लगने वाला झुलसा रोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं ।
Transcript Unavailable.
आपलोग हमें बताएं कि केवल परीक्षा में लाये हुए अच्छे नंबर ही एक अच्छा और सच्चा इंसान बनने का माप दंड कैसे हो सकता है? अक्सर देखा जाता है कि माता पिता अपने बच्चों के तुलना दूसरे बच्चों से करते है. क्या यह तुलना सही मायने में बच्चे को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती है या उनके मन में नकारात्मक सोच का बीज बो देती है ? आपको क्या लगता है? इस पर आप अपनी राय, प्रतिक्रिया जरूर रिकॉर्ड करें। और हां साथियों अगर आज के विषय से जुड़ा आपके मन में किसी तरह का सवाल है तो अपने सवाल रिकॉर्ड करें अपने फ़ोन नंबर 3 दबाकर। हम आपके सवालों का जवाब ढूंढ कर लाने की पूरी कोशिश करेंगे।
