बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संजीवन ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि चुनावी शोर में यह नही भूलना चाहिए कि देश पर कितना कर्ज हो गया है। घोषणाओं में लगी राजनितिक पार्टियों को देश के अर्थव्यवस्था को ले कर सजग रहना चाहिए। भाजपा घोषणा करती है कि अगले पाँच वर्षों में अस्सी करोड़ लोगों को पाँच किलो अनाज मुफ्त मिलता रहेगा। इससे आगे बढ़कर कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर इंडिया ब्लॉक की सरकार बनी तो पांच के बजाय दस किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।