महाराष्ट्र से सोनू गुप्ता साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि साझा मंच मजदूर भाइयों के लिए बहुत अच्छी पहल है,भविष्य में ऐसे ही कार्यक्रम मजदूरों के लिए चलाते रहें।
सोनू गुप्ता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि जो मज़दूर दूसरों के यहाँ काम करते हैं और उन्हें अच्छे पैसे नहीं मिलते हैं, उन्हें खुद का रोजगार शुरू करना चाहिए।किसी कंपनी में काम करे तो अच्छे वेतन पर करें जहाँ शोषण ना किया जाए।उन्होंने साझा मंच से निवेदन किया कि कोई ऐसी योजना चलाई जाए जिसमे मजदुर शिकायतें कर सके और शोषण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हो सके।
