दिल्ली से राजेश पाठकने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अब नारी जाग रही है।महिलाओं पर अत्याचार बढ़ेगा तो वो उठेगी और फिर इनको कोई रोक नही सकता है।श्रमिक वाणी मंच कार्यक्रमों और गोष्ठियों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के लिए महानतम कार्य किया है और वैचारिक क्रांति लाया है।आज दिल्ली की महिलाएं अपने हक़ के लिए आवाज उठा रही हैं। महिलाओं का कहना है कि इनको भी मायके और ससुराल की सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए।इससे पहले कोई आवाज नही सुनता था।