दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 20-01-24 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 04-01-24 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 के चांद बाग ,ई ब्लॉक ,गली नंबर 9 में खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब है। शिकायत करने के बावजूद स्ट्रीट लाइट सही करने बिजली विभाग से कर्मचारी नहीं आ रहे थे। जिस कारण पूरी गली में अंधेरा रहता था। उसका खबा नंबर 3039 है। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को खबर साझा की जिसका असर यह हुआ कि अब श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 के चांद बाग ,ई ब्लॉक ,गली नंबर 9 में खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट सही करा दी गई है। जिससे स्थानीय जनता खुश है