दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं दिल्ली एनसीआर में पॉल्यूशन की मात्रा बराबर बढ़ती जा रही है आज पॉल्यूशन 450 के पार है यह नजारा दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे खजूरी पुस्ते रोड पर बराबर सड़क खुदाई का काम चल रहा है जिसकी वजह से धूल मिट्टी बहुत ज्यादा उड़ रही है धूल मिट्टी उड़ने से पॉल्यूशन की मात्रा यहां पर बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है बच्चों को बुजुर्गों को घर से निकलने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है दिल्ली सरकार ने पांचवी क्लास तक की सभी स्कूल अभी फिलहाल के लिए बंद कर दिए हैं बताया जा रहा है कि अगर ऐसे ही रहा तो दिवाली तक पॉल्यूशन कम हुआ तो सरकार को सख्ती से कदम उठाना होगा मगर दिल्ली में सड़क व हाईवे बनाने वाली कंपनियां अपना काम बंद नहीं कर रही हैं जिसकी वजह से जनता को बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है
