दिल्ली एनसीआर कापसहेड़ा से संजीत श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, दिनांक "16-10-2023" को श्रमिक वाणी पर "राशन कार्ड बनवाने के लिए करें संपर्क" शीर्षक से एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि, "जिन्हें भी राशन कार्ड बनवाना हो वो संजीत से संपर्क करें। ये लोगों को अपना मोबाइल नंबर बता रहें हैं, 8010628049 पर सम्पर्क कर सकते हैं साथ ही ये कह रहें हैं की राशन कार्ड बनवाने में कोई भी खर्च नहीं आएगा।" इस खबर को श्रमिक वाणी पर सुन कर संजीत के पास एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसके बाद संजीत ने उस व्यक्ति के साथ कापसहेड़ा के प्रधान के पास जा कर राशन कार्ड का आवेदन करवा दिया। आवेदन के बाद प्रधान ने एक महीना का समय दिया है।
