दिल्ली से साबिर ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 21-07-23 को बताया कि उन्होंने 13-05-23 को श्रमिक वाणी पर एक खबर प्रसारित की थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि दिल्ली में अधिकतर क्षेत्र बनी ही नहीं है। करोलबाग से बुद्धा गार्डन होते हुए ढोलाकुआँ जाने के दौरान की 200 मीटर की सड़क गड्ढे में तब्दील है। यह आठ सालों से ऐसा ही है। इसी तरह खजुरी से सिग्नेचर ब्रिज जाने के दौरान खजुरी पुल उतर कर ब्रेकर टुटा हुआ है। इस कारण लोगों को परेशानी होती है। सड़कों में इस तरह का गड्ढा रहना दुर्घटना होने की संभावना को बढ़ाता है। इस खबर को साबिर ने इंस्टाग्राम ,फेसबुक,वाट्सप ग्रुप ट्विटर व लोकल अधिकारी -कर्मचारी को फारवर्ड कर समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद खजुरी से सिग्नेचर ब्रिज जाने के दौरान खजुरी पुल की मरम्मति दी कराई । इससे सभी बहुत खुश है।
