दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के ई ब्लॉक से मोहसिन ने दिनांक 17-07-23 को श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने दिनांक 23-06-23 को श्रमिक वाणी में एक खबर प्रसारित की थी। जिसमे स्थानीय निवासी शिबू ने बताया था कि ई ब्लॉक ,गली नंबर 3 व 4 में नाली का गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। पानी 15 दिनों से जमा है। इंस्पेक्टर ,निगम पार्षद से बात हुई लेकिन कोई सफाई कर्मचारी सफाई के नहीं आये। लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है। इस खबर को मोबाइल वाणी के संवाददाता मोहसिन ने नंबर 5 दबा कर सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है कि ई ब्लॉक गली नंबर 3 में नाली साफ हो गया है । समस्या का समाधान होने से शिबू बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे है।