दिल्ली वार्ड नंबर 246, श्री राम कॉलोनी से मोहशीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 24-04-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 17-04-23 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि ई ब्लॉक गली नंबर 3 में कूड़ा पड़ा हुआ था। ख़बर प्रसारित करने के बाद उन्होंने इस खबर को नंबर 5 दबाकर एमसीडी अधिकारी के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि ई ब्लॉक गली नंबर 3 में कूड़े का ढ़ेर साफ़ करा दिया गया है।