सिम पोर्ट के नाम पर ठगी । दिल्ली के द्वारका साइबर थाना पुलिस ने सिम पोर्ट के नाम पर ₹6 लाख 27 हजार रुपए ठगी किए जाने का मामला दर्ज किया है ठगों ने सिम पोर्ट के नाम पर दस्तावेज लिए और सिम बंद करवा कर दूसरी सिम निकाल कर अलग-अलग शॉपिंग के माध्यम से 6 लाख 27 हजार रुपए की खरीदारी की है। आरक्षित सीटें मिलनी चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 25% दाखिला सुनिश्चित करने की मांग की है आरोप है कि निजी स्कूल मनमानी कर के छात्रों को वंचित कर रहे हैं । डी बी सी कर्मियों को नहीं मिली ईएसआई सुविधा । दिल्ली के यूनियन एंटी मलेरिया कर्मचारी संघ के अशोक चौधरी ने उप स्वास्थ्य अधिकारियों से निगम आयुक्त के आदेश के तहत ईएसआई कार्ड सुविधा दिए जाने की मांग की है। ऐसी ही ताजा तरीन खबरों के लिए जुड़े रहे हैं मोबाइल वाणी के साथ। नमस्कार
