दिल्ली राज्य के मानेसर से मनीष कुमार पांडे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि भांगरोला में हनुमान मंदिर के आस पास सफाई बहुत ही जरुरी है। वहाँ जो नालियाँ बानी है वह जाम हो गयी है और नालियों का गन्दा पानी सड़को पर आ रहा है।नगर पालिका वाले वहाँ सफाई करने के लिए पाँच छः दिन से नहीं आ रहे है और वहाँ ककी जनता भी सफाई अच्छे से नहीं रखती है। अपना सारा कूड़ा ,कचरा ,पॉलीथिन वगैरह नालियों में डाल देते है जिससे नालियॉ जाम हो जाती है। और नालियों का पानी सड़को पर फैल जाता है और मंदिर के आस पास हमेशा बदबू बनी रहती है और आने वाले श्रद्धालुओ को परेशानी होती है
