दिल्ली से रोहित मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उन्होंने कुछ महीने पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था की दिल्ली के संगम बिहार इलाके का मेन रोड की स्थिति काफी खराब थी। रोड में छोटे बड़े गड्ढे थे जिसकी वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खबर को मोबाइल वाणी में प्रकाशित करने के बाद व्हटसअप तथा फेसबुक के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक साझा किया गया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 04-10-2021 को टूटी हुई सड़क का मरम्मत कर दिया गया है तथा अब लोग बहुत खुश है और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।