दिल्ली के कालकाजी गोविंदपुरी से रोहित ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 16-08-21 को बताया कि उन्होंने साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 23-07-21 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि नवजीवन कैंप के ए ब्लॉक में बहुत गन्दगी भरी हुई है। नाली में कचड़े के वजह से पूरा नाली जाम है और नाली का गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। इस गन्दगी के कारण लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है और बीमारी का भी ख़तरा है। इस खबर को साझा मंच के संवादाता हस्मत अली की सहायता से रोहित ने नगर निगम के अधिकारीयों को फॉरवर्ड कर जानकारी दी। जिसके बाद नाली से कचड़े को साफ कर दिया गया साथ ही दवाइयों के छिड़काव भी किये गए। जिससे गन्दगी के कारण लोगों को अब आने जाने में कोई समस्या नहीं हो रही है