झारखण्ड राज्य के पलामू ज़िला से शंकर पाल ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लोग के अनुसार अगर टीका लेने के बाद बुखार या कोई तकलीफ आई तो टीका शरीर में काम कर रहा है। अगर नहीं होती है तो टीका का कोई असर शरीर में नहीं होगा। शंकर और उनकी पत्नी को टीका लेने के बाद कोई शारारिक तकलीफ नहीं हुई। वो जानना चाहते है कि क्या यह बाते अफ़वाहे है या सच में कोरोना टीका लेने के बाद अगर कोई शारारिक तकलीफ नहीं हुई ,तो टीका शरीर में काम नहीं करेगा ?