दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उनहोंने कुछ दिन पहले साझा मंच पर एक खबर प्रकाशित किया गया था। खबर में बताया गया था कि दिल्ली के गोविंदपुरी के गलियों में काफी गन्दगी होती थी,सड़क में कचरों का ढेर पड़ा रहता था जिसपर नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान नहीं जाता था। इस खबर को मोबाइल वाणी में प्रकाशित करने के बाद व्हाट्सअप तथा फेसबुक के जरिये उच्च अधिकारियों तक साझा किया गया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 27-06-2021 को नगर निगम द्वारा कचरे को साफ़ कर दिया गया है तथा इसकी वजह से लोग बहुत खुश है और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
