दिल्ली से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से मजहर मसूद जी से मोबाइल वाणी पर चलाये कार्यक्रम 'मेरा मुखिया कैसा हो' के सन्दर्भ में बातचीत किया।जिसमे मजहर मसूद जी ने बताया कि लोगों की जरूरतों को पूरा करना मुखिया का काम होता है। इ -ब्लॉक गली नंबर 3 में बदबू ,कूड़ा -कचड़ा ,गंदगी ,मच्छर ,चूहे ,सांप है जिससे लोगों को गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा है। ना ही मछरों को मारने के लिए एमसीडी ने कोई छिड़काव किया और ना की गन्दगी साफ़ कराई । एमसीडी के कर्मचारियों को शिकायत करने पर भी उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया