दिल्ली एनसीआर से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कुछ दिन पहले उनहोंने मोबाइल वाणी पर एक खबर चलाया था जिसमे बताया गया था की श्रीराम कॉलोनी स्थित एक सड़क में जल जमाव रहता था। साथ ही कहा गया था की सड़क में पानी जमा होने के कारण लोगों को सड़क से गुजरने में काफी दिक़्कतों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता हस्मत ने मोबाइल वाणी पर प्रकाशित किया साथ ही व्ट्सॅअप तथा फेसबुक पर साझा करने के बाद उच्च अधिकारीयों को समस्या से रूबरू कराया था। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 19 -02 -2021 को रास्ते में जमा पानी को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा साफ कर दिया गया है। वहा से गुजरने वाले लोगों से बात करने पर उनहोंने बोला की रास्ते में पानी जम जाने से उन्हें वहा से गुजरने में बहुत दिक्कत होती थी पर अब मोबाइल वाणी में खबर चलने के बाद इस समस्या का हल कर दिया गया है साथ ही वो बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।