दिल्ली एनसीआर से हस्मतअली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक खबर साझा मंच पर प्रसारित किया था। जिसमें बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी के समीप एक दीवार आधी टूटी हुई थी । जो कभी भी गिर सकती थी। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता हस्मत अली ने साझा मंच पर प्रसारित किया। साथ ही वाट्सप तथा फेसबुक के माध्यम से उच्च अधिकारियों को फॉरवर्ड किया। जिसके बाद टूटी दीवार को वापस से मरम्मत कर दिया गया। इस कार्य हेतु स्थानीय लोगों ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद व्यक्त किया