उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिला से नौमान साझा  मंच के माध्यम से बता रहे है कि दिनांक 09-12-2020 को उन्होंने एक खबर साझा मंच पर प्रकाशित किया था। खबर में बताया गया था कि इटावा के मेवासी टोला क्षेत्र में दो शराबी रात 10 बजे एक दूकान पर पहुंचे तथा दूकान बंद पाने पर दूकान खुलवाने की ज़िद्द करने लगे। जब दुकानदार ने दूकान खोलने से मना किया तो उन्होंने दूकान पर ईंट चलाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद जब दुकानदार घर से बाहर आया तो दोनों शराबियों ने उनके घर में घुसकर उनपर ईंट से वार किया। जिस कारण दूकानदार घायल हो गया। इस खबर के प्रसारित होने के बाद ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत खबर को संज्ञान में लिया तथा दोनों अपराधियों को पकड़ लिया गया साथ ही अब उनपर कार्यवाही की जा रही है।