बिहार राज्य के सिवान जिला से सुरेश साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछ रहे है कि इन्होंने 2010 में बैंक ऑफ़ इंडिया से लोन लेने के लिए आवेदन भरा था परन्तु इन्हे किसी कारणवश लोन माहि मिल पाया। पूछ रहे है की अब इन्हे लोन कैसे मिल सकता है जिससे ये अपना रोजी रोजगार चला सके इसके लिए इन्हे क्या करना होगा। .

Comments


आपको बताना चाहते हैं कि जिस बैंक से आपको ऋण लेना हो, उस बैंक में आपको व्यक्तिगत रूप से जाकर ऋण-सम्बन्धित योजनाओं और प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करनी होगी। फिर ऋण हेतु आवेदन पत्र लेकर उसे भरते हुए माँगे गए दस्तावेज़ों को संलग्न करते हुए उसे सम्बन्धित बैंक शाखा में जमा करना होगा। आपके आवेदन पत्र की जाँच के बाद उसमें दी गयी सभी जानकारियों के सही होने पर बैंक आपका ऋण स्वीकृत कर देगा। लेकिन इन सभी जानकारियों के लिए आपको व्यक्तिगत रूप से बैंक जाकर अधिकारियों से बात करनी होगी।
Download | Get Embed Code

Aug. 24, 2020, 1:41 p.m. | Tags: int-PAJ   rural banking