दिल्ली एनसीआर के कासन ढाणी से विकास साझा मंच के माध्यम से बता रहे है कि दिनांक 16-07-2020 को उन्होंने एक खबर मोबाइल वाणी पर प्रकाशित किया था जिसमे उन्होंने बताया था की कासन होते हुवे कंपनी एरिया जाने वाली सड़क नाली के पानी से पूरा भरा रहता था। उनहोंने साथ ही बताया था की नाली इतना भर चुका था की वहा से गुजरने वाले मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता ने मोबाइल वाणी में प्रकाशित करने के साथ साथ नगर निगम के अधिकारीयों को व्हट्सएप के जरिये साझा किया और इसके साथ ही समस्या से रूबरू भी कराया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की नगर निगम के अधिकारीयों ने आकर नाली को साफ़ किया तथा अब वहा पर पानी का बहाव नहीं है जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो रही हैं
